फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ईओ पर मनमानी का आरोप, अधिशासी अधिकारी कार्यालय में बंद किया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत चितबड़ागांव में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के खिलाफ जिलाधिकारी की ओर से कराई गई जांच में दोष सिद्ध होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई न होने, नगर पंचायत में कोई काम न होते देख आक्रोशित सभासदों ने सोमवार दोपहर नगर पंचायत कार्यालय तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन

ईओ की मनमानी के खिलाफ सभासदों ने चेयरमैन अमरजीत सिंह को पत्रक दिया। ईओ पर कार्यालय न आने, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, दाखिल खारिज आदि कार्यों में लेट-लतीफी बरते जाने के साथ ही नगर पंचायत के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। ईओ कार्यालय में तालाबंदी कर दी। सभासद शिवमंगल सिंह ने कहा कि नगर पंचायत में कस्बे वासियों का किसी तरह का काम न होने कर्मचारियों को लगातार अनुपस्थित होने तथा अधिशासी अधिकारी के तानाशाही से क्षुब्ध होकर तालाबंदी तब तक जारी रहेगी जब तक भ्रष्ट ईओ अनिल कुमार पर कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें