महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी। प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहले दिन 12 विषयों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 8 से 10 बजे तक, दूसरी पाली 12 से दोपहर 2 बजे तक और तीसरी पाली 3 से शाम 5 बजे तक होगी। 15 जुलाई को बीसीए, बीएफए, बीम्यूज, बीएससी, एमए पत्रकारिता और मासकॉम, पीजी डिप्लोमा इन साइकोथेरेपी, पीजीडीसीए, बीए, बीपीएड, एमएफए अप्लाइड आर्ट्स और एमएफए पेंटिंग की परीक्षा होगी। ब्यूरो