संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के आयुर्वेद विभाग में अनुसंधानोपाधि समिति की बैठक के बाद उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। कार्यवाहक कुलसचिव केशलाल ने बताया कि नौ विभागों के उत्तीर्ण अभ्यर्थी 27 जुलाई तक शुल्क जमा कर सकते हैं। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को कोर्स वर्क के लिए 30 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क, 12 हजार अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 15 हजार व पंजीकरण शुल्क एक हजार रुपये जमा करना होगा। ब्यूरो