फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में निशुल्क कोचिंग के लिए दस दिसंबर को होगी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सेवा (प्रारंभिक और मुख्य) परीक्षा 2023-24 की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बीएचयू में अब इसकी निशुल्क कोचिंग करवाई जाएगी। इसका लाभ एससी और ओबीसी अभ्यर्थियों को भी मिलेगा। कोचिंग के लिए दस दिसंबर को प्रवेश परीक्षा भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्थापित डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र की ओर से दो दिसंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक विज्ञान संस्थान में प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। सहायक कुलसचिव रमेश कुमार निगम ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जल्द ही प्रवेश पत्र पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। वह पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा वाले दिन अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर समय से एक घंटा पूर्व पहुंचना जरूरी है। इस बारे में किसी भी तरह की जानकारी केंद्र से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें