फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दुकान में घुसकर महिला से गहने छीने, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली के अंबारी कासिमपुर निवासिनी पुष्पा देवी की दुकान में सोमवार को बाइक सवार दो युवक पहुंचे। तमंचा दिखाकर उनके गले से मंगलसूत्र व सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। इस मामले में एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि बरदह थाना के सराय मोहन निवासी सूरज सरोज अपने एक साथी के साथ उसकी दुकान पर आया था और आइना, साबुन, ब्रश आदि निकालने को कहा। उसने सामान निकाला और हिसाब करने लगी। इसी दौरान दोनों युवकों ने उसके गले से मंगलसूत्र व सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही दोनों की तलाश शुरू कर दी।
बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान भेड़िया पुल के पास से सूरज सरोज व उसके साथी अभिषेक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस व छिनैती की घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें