संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र के वार्षिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम के नामांकन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 होगी। ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. रमेश प्रसाद ने बताया कि नामांकन, प्रवेश समेत सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के सौजन्य से संचालित वार्षिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम वेद, कर्मकांड, अर्चक, ज्योतिष व कुंडली विज्ञान, वास्तु विज्ञान, भाषा शिक्षण (संस्कृत संभाषण), व्याकरण, योग, दर्शन, वेदांत, पालि के संपूर्ण पाठ्यक्रम का शुल्क दो हजार रुपये निर्धारित है। ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र की बेवसाइट पर www.ssvvostc.ac.in पर संपर्क कर नामांकन कर सकते हैं।