फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छूटे हुए गणना प्रपत्रों को जमा कराने और मैपिंग पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में हुई। इसमें संगठन की मजबूती, एसआईआर सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने छूटे हुए गणना प्रपत्रों को जमा कराने और मैपिंग पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पूरी सक्रियता के साथ छूटे हुए फॉर्म को भरवाने के अभियान को तेज करें। प्रत्येक बूथ पर पदाधिकारी सजग रहकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। बैठक के मुख्य अतिथि चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के नेता व बीएलए साथी बीएलओ के साथ घर घर जाकर लोगों की मदद करें। जिन लोगों का गणना प्रपत्र नहीं जमा है, उसे जमा कराने में उनका सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर सरकार जनता को जानबूझकर परेशान कर रही है। जैसा कि नोटबंदी और कोविड के दौरान किया गया था। महाकुंभ में भी कई लोगों की जान गई, लेकिन सरकार ने सही आंकड़े जारी नहीं किए। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुके हैं। डॉलर के मुकाबले लगातार गिरती रुपये की कीमत को उन्होंने आर्थिक संकट का संकेत बताया। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने ने किया। बैठक में जिला महासचिव आनंद मौर्य, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, डॉ. सुभाष राजभर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें