फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ठंड के मौसम में स्मार्ट बस शेल्टर में लें वाईफाई का मजा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के दस स्थानों पर स्मार्ट बस शेल्टर बनाए गए हैं। इसमें यात्रियों को फ्री में वाईफाई की सुविधा मिलेगी। सुरक्षा के तहत सीसी कैमरे के जरिये 24 घंटे निगरानी होगी। खास यह है कि सोलर पैनल से यहां बिजली की व्यवस्था की जाएगी। इस सुविधा के बाद रोडवेज या सिटी बस के यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि 10 जगहों पर आधुनिक बस शेल्टर बनाए गए हैं। इसे खास रिसाइकल प्लास्टिक और स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है। इसमें सोलर पैनल लगा है, जो बिजली व पैसों की बचत करेगा। यात्रियों के लिए फ्री वाईफाई सर्विस और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगे हैं। बस शेल्टर से विज्ञापन से भी आय होगी। एक कंपनी के सीएसआर फंड से 10 स्मार्ट बस शेल्टर का निर्माण किए गए हैं। इसकी लागत लगभग 2.05 करोड़ है। सिगरा स्थित स्मार्ट बस शेल्टर का संचालन शुरू हो चुका है, शेष जल्द चालू किया जाएगा।

यहां बने स्मार्ट बस शेल्टर
सिगरा स्टेडियम, रेलवे स्टेशन, जैतपुरा, गोलगड्डा, सांस्कृतिक संकुल, खजुरी, चौकाघाट, पुलिस लाइन पांडेयपुर, राजघाट नियर काशी स्टेशन और एयरपोर्ट प्रवेश द्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें