बीएचयू में अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपाली यादव को विजुअल आर्ट्स के लिए अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी ने लुईस वालपोल फेलोशिप से सम्मानित किया है। यह फेलोशिप कला और मानविकी श्रेणी के अंतर्गत दी जाती है। इसे देने के लिए क्यू एस रैंकिंग का भी मूल्यांकन किया जाता है। डॉ. यादव को यह फेलोशिप चित्रण और कार्टून के क्षेत्र में कार्य करने वाले शोधकर्ताओं को दी जाती है। डॉ. यादव ने दृश्य अध्ययन के क्षेत्र में एक दशक तक शोध किया है, खास तौर से औपनिवेशिक कार्टूनों पर। उनका शोध एक्सपेंडिंग द कॉलोनियल आर्काइव : इल्स्ट्रेटिंग होम्स ऑफ इंग्लिश ऑफिसर्स इन इंडिया व्यापक उपनिवेश-विमर्श और नारीवादी प्रोजेक्ट को बढ़ावा देता है। यहां निजी क्षेत्र को सार्वजनिक क्षेत्र के समान महत्व दिया जाता है। इस फेलोशिप के दौरान डॉ. यादव मैकमिलन सेंटर फॉर इंटरनेशनल एंड एरिया स्टडीज में साउथ एशियन स्टडीज काउंसिल के अध्यक्ष के साथ सहयोग करेंगी।