फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 123 रन का पीछा करते हुए इंजीनियर्स 14 गेंद पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर विभागीय टी-20्र क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच इंजीनियरिंग विभाग ने चार विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच संरक्षा और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया। संरक्षा विभाग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियरिंग विभाग ने 14 गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर 127 रन बना लिए। विजेता टीम के अजीत तिवारी को 64 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला। संरक्षा की ओर से असलम ने 21 गेंद पर एक चौके और दो छक्के की मदद 26 रन बटोरे। ऋषि ने 9 गेंद पर 16 रन और धनंजय ने 17 रन बनाए। आज प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच वाणिज्य और लेखा विभाग के बीच खेला जाएगा ।
विज्ञापन


शुभम और अश्विनी को 2-2 विकेट
बुधवार को इंजीनियरिंग विभाग की ओर से शुभम ने चार ओवर में 16 रन देकर कर दो विकेट, अश्विनी ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए। विजय और अजीत को एक-एक विकेट मिला। 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंजीनियरिंग ने 17.4 ओवर में 6 विकेट 127 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दो खिलाड़ियों ने ही लगा दी 13 बाउंड्रियां
इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से अजीत ने 52 बाल पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 64 रन और सुशील ने 16 गेंद पर चार चौके की मदद से 20 रन बनाए। संरक्षा की ओर से कलाम ने चार ओवर में 10 रन देकर दो विकेट लिए धनंजय, अमित और डीएसटी पुष्पेंद्र बैस को एक-एक विकेट लिए। इंजीनियरिंग के अजीत तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मंडल सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र बैस ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें