कछवा रोड मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव के समीप किसान सब्जी मंडी के सामने नेशनल हाईवे के किनारे बने सर्विस मार्ग के डिवाइडर पर दुकान लगने के चलते सर्विस मार्ग पर खरीदारों की भारी भीड़ के चलते लग रहा जाम इसके अलावा कछवा रोड अंडरपास के नीचे ठेला पटरी दुकान के साथ भारी संख्या में ऑटो रिक्शा खड़ी होने के चलते भारी वाहनों के गुजरने के दौरान लग रहा जाम।
विज्ञापन
जिसके चलते आए दिन लोगों को जाम के चलते परेशानी झेलनी पड़ती है बताते चले की सब्जी मंडी के सामने सर्विस मार्ग पर बने डिवाइडर पर दुकान लगाकर सब्जी बेचने से खरीदारों की भीड़ सर्विस मार्ग पर ही लग जाती है जिसके चलते सर्विस मार्ग से गुजरने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है इस दौरान एक इंटर कॉलेज जाने के लिए छात्रों को गलत दिशा में नेशनल हाईवे से हो कर गुजरना पड़ता है।
उधर अंडरपास के नीचे दुकान लगने के चलते बाबतपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन प्रयागराज की तरफ जाने के लिए भारी वाहनों के घूमते ही जाम लग जाता है इसके अलावा चुनार मिर्जापुर की ओर से आने वाले भारी वाहन वाराणसी एवं बाबतपुर जाने के लिए अंडरपास से होकर गुजरते हैं तभी जाम लग जाता है जिससे लोगों को परेशानी झेलना पड़ता है।