लोहता से आई एक आईजीआरएस शिकायत में राज्य राजमार्ग के बीच में गुमटी रखकर रास्ता घेरा गया था। प्रवर्तन और अतिक्रमण विभाग की संयुक्त टीम ने दोनों गुमटी संचालकों को समझाया और स्वयं हटाने के लिए एक दिन की मोहलत दी। कहा कि यदि गुमटी हटाई नहीं गई तो अगले दिन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
पांचवीं कार्रवाई तुलसीपुर महमूरगंज में सड़क की पटरी पर तंबाकू उत्पाद बेचने के लिए ठेला-काउंटर लगाए गए थे। प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर सभी अतिक्रमण हटवाए और शिकायत का समाधान किया। छठा मामला सिगरा क्षेत्र का रहा, जहां सोनिया पोखरा से सिगरा रोड तक सड़क पर वेजिटेबल ठेले और दुकानदारों द्वारा सड़क तक दुकानें फैलाकर अतिक्रमण किया गया था।
अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई रामकटोरा क्षेत्र में की गई, जहां रामकटोरा बाजार से नाटी इमली चौराहे तक ट्रांसपोर्ट एजेंसियों द्वारा सड़क तक पार्सल रखकर अतिक्रमण किया गया था। प्रवर्तन दल, अतिक्रमण विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सभी दुकानों से एक-एक पार्सल जब्त किया और चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।