फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जगहों से हटाए गए अतिक्रमण: जनरेटर रख रोका था रास्ता, राजमार्ग के बीच में रखी थी गुमटी; कार्रवाई

Sun, 18 May 2025 05:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

नगर निगम को वाराणसी में कई स्थानों पर अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार की सुबह से लेकर शाम तक चला गए अभियान के तहत अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाते हुए जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nagar Nigam Varanasi: नगर निगम प्रवर्तन दल ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। इस अभियान में सात अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया। कई मामलों में मौके पर चेतावनी दी गई, वहीं कुछ स्थानों से सामान जब्त कर जुर्माना लगाया गया। 

विज्ञापन


पहला मामला पंडित दीनदयाल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के सामने दोपहिया वाहन पार्किंग स्थल के पास का रहा, जहां सड़क किनारे ठेला-ठेली और काउंटर लगाकर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था। नगर निगम प्रवर्तन दल की संयुक्त कार्रवाई में पूरा क्षेत्र खाली कराया गया। 

संबंधित वेंडरों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सामान जब्त करने और जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी कार्रवाई जिलाधिकारी कार्यालय के गेट के पास की गई, जहां एक चाय विक्रेता ने पेड़ के चबूतरे पर कब्जा कर लिया था। प्रवर्तन दल और अतिक्रमण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटवाया। 
विज्ञापन


तीसरे मामले में शिवपुर के लोढ़ान क्षेत्र से लिखित शिकायत प्राप्त हुई कि रास्ते पर जनरेटर और ईंट रखकर रास्ता रोका गया है। जांच में फिलहाल कोई अतिक्रमण नहीं पाया गया, लेकिन टीम ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर आश्वासन दिया कि यदि भविष्य में फिर से अतिक्रमण होता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

कार्रवाई से हड़कंप

लोहता से आई एक आईजीआरएस शिकायत में राज्य राजमार्ग के बीच में गुमटी रखकर रास्ता घेरा गया था। प्रवर्तन और अतिक्रमण विभाग की संयुक्त टीम ने दोनों गुमटी संचालकों को समझाया और स्वयं हटाने के लिए एक दिन की मोहलत दी। कहा कि यदि गुमटी हटाई नहीं गई तो अगले दिन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। 

पांचवीं कार्रवाई तुलसीपुर महमूरगंज में सड़क की पटरी पर तंबाकू उत्पाद बेचने के लिए ठेला-काउंटर लगाए गए थे। प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर सभी अतिक्रमण हटवाए और शिकायत का समाधान किया। छठा मामला सिगरा क्षेत्र का रहा, जहां सोनिया पोखरा से सिगरा रोड तक सड़क पर वेजिटेबल ठेले और दुकानदारों द्वारा सड़क तक दुकानें फैलाकर अतिक्रमण किया गया था। 

अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई रामकटोरा क्षेत्र में की गई, जहां रामकटोरा बाजार से नाटी इमली चौराहे तक ट्रांसपोर्ट एजेंसियों द्वारा सड़क तक पार्सल रखकर अतिक्रमण किया गया था। प्रवर्तन दल, अतिक्रमण विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सभी दुकानों से एक-एक पार्सल जब्त किया और चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें