फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कोरोना मरीजों के ठीक होने के साथ खाली बेड की संख्या बढ़ीं, सुबह मिले 475 संक्रमित

Thu, 13 May 2021 01:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 5044 सैंपल की रिपोर्ट में 475 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब नए मरीज मिलने के बाद कुल 76603 में 67727 मरीजों के डिस्चार्ज, 660 की मौत के बाद 8216 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कोविड अस्पतालों में लगातार बेड खाली होते जा रहे हैं। इसमें जहां निजी अस्पतालों से मरीज को परिजन रेफर कर बीएचयू स्थित डीआरडीओ अस्पताल में भर्ती करवा रहे हैं। वहीं, अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


अब कोविड अस्पतालों में 937 बेड खाली हो गए हैं, ऐसे में कोरोना के लक्षण वाले गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने में कोई परेशानी नहीं होगी। सरकारी अस्पतालों के 1033 बेड में से 362 बेड खाली हैं जबकि निजी अस्पतालों में कुल 1421 बेड में से 575 बेड खाली हैं। इधर डीआरडीओ में 250 बेड के आईसीयू में भर्ती शुरू होने के बाद चार दिन में ही 148 बेड भर गए हैं।

गुरुवार सुबह स्वास्थ विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 5044 सैंपल की रिपोर्ट में 475 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब नए मरीज मिलने के बाद कुल 76603 में 67727 मरीजों के डिस्चार्ज, 660 की मौत के बाद 8216 एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें