वाराणसी। संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल वाराणसी कार्यालय में शुक्रवार को शिक्षक संघ ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज पांडेय ने की। वरिष्ठ सहायक,विनय कुमार सिंह के साथ हुए दुर्व्यवहार और मारपीट के बाद भी आरोपी प्रबंधक-प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह पर प्राथमिकी न दर्ज किया दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यक्रम में अमित कुमार सिंह, महर्षि राज, मनीष कुमार शुक्ला, सुबोध श्रीवास्तव और सुभाष सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो