फोटो
वाराणसी। फेडरेशन कप कराटे प्रतियोगिता जूलाई के दूसरे सप्ताह से लखनऊ में खेली जाएगी। इसमें खेलने के लिए वाराणसी के खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है। वाराणसी की अलग अलग एकेडमी में करीब 250 से अधिक खिलाड़ी काता और कुमिते वर्ग में अभ्यास कर रहे हैं। जिला कराटे संघ के महासचिव दिलीप सैनी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 15 से 19 जुलाई तक होगी। इसमें खेलने के लिए खिलाड़ी तैयारी में जुट गए हैं। बताया कि सारनाथ स्थित एकेडमी में बालक बालिका वर्ग के खिलाड़ी को कोच प्रतिदिन प्रशिक्षण करा रहे हैं। संवाद