वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के बाग बरियार मोहल्ले में बने हॉटस्पॉट से निकलकर मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक में कार्यरत कर्मचारी सोमवार को जैसे ही अस्पताल पहुंचा तो हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होते ही एसआईसी डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने ब्लड बैंक पर ताला बंद कराकर उसका सेनिटाइजेशन कराया।