अनपरा थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, घटना के बाद वार्ड नंबर 13 लक्ष्मण नगर के भाजपा सभासद रामनरेश यादव ने पंप हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था एलएंडटी के जिम्मेदार अधिकारियों से पंप हाउस में सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग की। उनका कहना है कि पंप हाउस में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं, जिसके कारण ऐसी घटनाओं को लेकर समय रहते जानकारी मिलना मुश्किल हो सकता है।
वहीं, एलएंडटी जलापूर्ति विभाग के वरिष्ठ अभियंता हर्ष कुमार सिंह ने बताया कि रात में सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस प्रशासन से भी बातचीत हुई है। घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें संस्था के नियमानुसार हरसंभव सहायता का भरोसा दिया गया है।