भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की रेस्टोरेंट संचालकों के साथ मंगलवार को सिगरा स्थित होटल में बैठक हुई। इसमें खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया वाराणसी चैप्टर की पहल पर आयोजित बैठक में रेस्तरां मालिकों, खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों और एफएसएसएआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। एफएसएसएआई के असिस्टेंट कमिश्नर कौशलेन्द्र शर्मा ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत रेस्तरां के लिए निर्धारित मानकों और नियमों पर चर्चा हुई। संचालन राहुल और एनआरएआई के वाराणसी चैप्टर के अध्यक्ष मानिक भसीन ने किया। स्वागत हर्ष झुनझुनवाला और दिशांत बदलानी ने किया। कोषाध्यक्ष गर्विता सिद्धार्थ सिंह, अंशुमान सिंह रहे।