फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ली शपथ... न ही बाल विवाह करेंगे और ना ही परिवार एवं समाज में होने देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम सत्येंद्र कुमार और सीडीओ प्रखर कुमार सिंह के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग की टीम ने बाल विवाह मुक्त भारत के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। टीम ने ज्ञानोदय बालिका इंटर कॉलेज नवलपुर शिवपुर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार ने कहा कि बाल विवाह करना एक अपराध है। परिवार, समाज, समुदाय और देश के प्रत्येक नागरिक को बाल विवाह रोकने के लिए सक्रिय सहभागिता के साथ बाल विवाह का अंत करना होगा। तभी बाल विवाह मुक्त भारत संभव हो सकेगा। सभी को शपथ दिलाई कि हम स्वयं न ही बाल विवाह करेंगे और न ही परिवार एवं समाज में होने देंगे। साथ ही सभी को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098, महिला हेल्प लाइन 181, पुलिस हेल्पलाइन 112, 108, 1076 और 1090 टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें