फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जून तक काम पूरा कराने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
85 प्रतिशत से अधिक हुआ फुलवरिया फोरलेन का काम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। फुलवरिया फोरलेन का निर्माण कार्य जून तक पूरा कराने की तैयारी है। सेतु निगम की ओर से 85 प्रतिशत से अधिक काम हो गया है। बाकी बचे काम को पूरा कराने में विभाग जुटा है। डाउन रैंप के पास जमीन अधिग्रहण को लेकर बातचीत चल रही है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा कराने के बाद जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। तीन पिलर का काम भी पूरा बचा है। यहां पर स्टील गार्डर लाॅन्चिंग का काम जारी है, एक तरफ पूरा हो गया है।

फुलवरिया फोरलेन में चार निर्माण कार्य हैं। इसमें एक वरुणा नदी पर पुल, दो रेलवे ओवरब्रिज और एक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शामिल है। फोरलेन के निर्माण से कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और अंधरापुल पर जाम से लोगों को राहत मिलेगी। लहरतारा से कचहरी और शिवपुर पहुंचने में आधा घंटे से 45 मिनट तक का समय लगता है। इस फोरलेन के निर्माण के बाद यह सफर 10 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सेतु निगम काम तेज करने के लिए कई बिंदुओं पर माॅनीटरिंग कर रहा है। एक ओर गार्डर लाचिंग का काम चल रहा है तो दूसरी ओर फीनिशिंग का काम चल रहा है। निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। फोरलेन के आठ पिलर की डिजाइन में बदलाव कर काम पूरा कराया गया है। परियोजना में बाधक बने अतिक्रमण हटवाए गए हैं। साथ ही सर्विस रोड का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन

हम लोगों का पूरा प्रयास है कि जून तक काम पूरा करके जनता को समर्पित कर दिया जाए। डाउन स्ट्रीम लहरतारा के पास का काम बचा है। जिसे जल्द से जल्द पूरा करा लिया जाएगा। - एसके निरंजन, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें