सपा ने त्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने बीजेपी के कैडर मॉडल को अपनाते हुए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति बनाई है। रविवार को सपा युवजन सभा की बैठक में भाजपा पर वोटर लिस्ट में हेराफेरी का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं से वोटों की सुरक्षा और बूथ मैनेजमेंट पर जोर देने को कहा गया। महानगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा और राजकुमार जायसवाल ने कहा कि जनता बीजेपी से नाराज है, लेकिन वह वोट कटवाने की साजिश रच रही है। बैठक में संतोष गुप्ता, अल्तमस मिर्जा, अमित चौधरी, शुभम सेठ, गौरव श्रीवास्तव रहे।