रोटरी क्लब बनारस और एक नेत्रालय की ओर से रविवार को प्राथमिक विद्यालय करौता में निशुल्क जांच शिविर लगा। चिकित्सकों ने करीब 300 लोगों की आंखों की जांच की। इसमें 102 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या मिली। 40 को ऑपरेशन के लिए भेजा गया। शुभारंभ पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने किया। बच्चों में फल का वितरण किया। मौके पर संजय अग्रवाल, प्रशांत नागर, राजेश भाटिया, योगेश रुपानी, विजय जायसवाल, आलोक, राकेश कोछड़ रहे।