मंगलवार को बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। डीजीसीए ने बताया है कि बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (6E897) की तेलंगाना के शमशाबाद हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।
विज्ञापन
बैंगलोर से वाराणसी आ रही रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण विमान की शमशाबाद एयरपोर्ट पर अकस्मात लैंडिंग कराई गई। बताते चलें कि इंडिगो का विमान 6ई 897 बैंगलोर एयरपोर्ट से सुबह साढ़ें पांच बजे उड़ान भरता है और वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 7:50 बजे पहुंचता है।
यह भी पढ़ें- काशी विद्यापीठ के संविदा शिक्षकों के लिए खुशखबरी: कहलाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसर संविदा, मिलेगी इतनी सैलरी
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह विमान बैंगलोर एयरपोर्ट से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरा लगभग एक घंटे बाद ही पायलट को विमान खराबी की जानकारी हुई पायलट ने तत्काल नजदीक के शमशाबाद एयरपोर्ट के लिए विमान को मोड़ दिया और लगभग एक घंटे बाद 6:30 बजे विमान को सुरक्षित एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।
विमान में कुल 137 यात्री सवार थे।अधिकारियों ने बताया कि बैंगलोर से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए इंडिगो का विमान उड़ान भरा था तकनीकी खराबी के कारण विमान को शमशाबाद एयरपोर्ट पर पर इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया था।