फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: हाथियों ने जमकर रात में फिर जमकर मचाया उत्पात, एक बच्ची को कुचलकर ली थी जान

Wed, 04 Nov 2020 02:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ सेंचुरी एरिया से भटककर आएं जंगली हाथियों ने मंगलवार की रात में सोनभद्र जिले में फिस उत्पात मचाया है। सीमावर्ती गांव छत्तीसगढ़ के केसारी में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने किसानों के खेतों में लगी पांच बीघा धान की फसल को नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन

हाथियों के लगातार उत्पात से ग्रामीण दहशत में हैं। हाथियों के झुंड को भगाने के लिए जरहां तथा बभनी वन रेंज की टीम लगातार निगरानी में लगी हुई है।


जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात में हाथियों के झुंड ने छत्तीसगढ़ और सोनभद्र जिले के सीमावर्ती गांव केसारी में जमकर उत्पात मचाया। केसारी गांव में हाथियों के झुंड को पहुंचते ही हाहाकार मच गया। लोग अपने घरों में दुबक गए और अपने-अपने घरों के सामने आग जला दी।

हाथियों को भगाने के लिए ग्रामीणों ने मशाल जलाकर पटाखे फोड़ना शुरू कर दिया। वन दरोगा ठेगूराम ने बताया कि हाथियों का झुंड मंगलवार की रात अचानक केसारी गांव में पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथियों ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद से हाथियों के झुंड को छत्तीसगढ़ के पिंगला सोनहट के जंगल की ओर खदेड़ा दिया है।

बता दें, जरहां वन रेंज के नेमना गांव में रविवार की रात हाथियों का झुंड सात वर्षीय मासूम बच्ची सुनैना को कुचलकर मौत के घाट उतारने के बाद चरचरी गांव में पहुंच गया। चरचरी गांव में हाथियों ने सोमवार की रात आठ किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचाया और एक किसान के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया।

हाथी घर में रखे अनाज धान, मक्का भी खा गए। दिन में हाथियों का झुंड जंगल में रहता है और शाम होते ही गांव की ओर रुख कर देता है। हालांकि हाथियों की निगरानी में छत्तीसगढ़ के अलावा सोनभद्र जिले के जरहां वन रेंज व बभनी वन रेंज की टीमें लगातार लगी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें