फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छंटनी के विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बिजली कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम में नियमित और संविदा कर्मियों ने 11 सूत्री मांगें लेकर मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसमें संविदा कर्मियों की छंटनी और उत्पीड़न का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। विद्युत मजदूर संगठन और विद्युत संविदा मजदूर संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष इंद्रेश कुमार राय ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके विरोध में आवाज उठाने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। पूर्वांचल अध्यक्ष संविदा संजय सिंह ने कहा कि जिले के अंतर्गत विभिन्न उपकेंद्रों पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों की छंटनी करना गलत है। इस पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। पूर्वांचल उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि संविदा कर्मचारियों का वेतन 25 हजार कुशल और 22 हजार अकुशल, कैशलैस चिकित्सा सुविधा, दुर्घटना होने पर 20 लाख की धनराशि की मांग को सरकार को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। इस दौरान उदय प्रताप सिंह,उदयभान दूबे, रविंद्र पटेल,अवनीश प्रजापति, प्रेमचंद्र प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें