वाराणसी। जिले में बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए बिजली निगम की ओर से चल रहे काम के तहत बृहस्पतिवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अमरा से हेरिटेज मेडिकल कॉलेज भदवर तक एक फीडर बनाया जाना है।
इस वजह से 19 फरवरी से 28 फरवरी तक हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अमरा फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ब्यूरो