फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चेक से भुगतान नहीं ले रहा बिजली निगम, उद्यमियों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बिजली निगम की ओर से बिल के भुगतान के लिए चेक को न लेने से उद्यमी नाराज हैं। मंगलवार को द स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए उद्यमियों ने नाराजगी जताई। कहा कि निगम के अधिकारियों की ओर से ऑनलाइन भुगतान का दबाव बनाया जाता है, यह गलत है।
विज्ञापन

चांदपुर स्थित एमएसएमई सभागार में हुई बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि बिजली निगम की ओर से निर्बाध आपूर्ति की बात कही तो जाती है लेकिन आए दिन ट्रिपिंग, फाॅल्ट की समस्या बढ़ गई है। इसका असर उद्योग पर पड़ रहा है। अध्यक्ष राजेश भाटिया और महामंत्री नीरज पारिख ने कहा कि बिजली निगम द्वारा चेक द्वारा भुगतान न लेने का आदेश तर्कहीन है। विद्युत उपभोक्ताओं का पेमेंट चेक द्वारा नहीं लिया जा रहा है। केवल आरटीजीएस या एनईएफटी ही करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। उसकी तत्काल रसीद नहीं मिल पा रही है। इस दौरान बिजली निगम के पूर्व इंजीनियर बलिराम सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में मौजूद बिजली निगम के अधिकारियों ने केवल सिर्फ एनईएफटी या आरटीजीएस सहित नियमानुसार अन्य डिजिटल माध्यम से ही बिल लेने की जानकारी दी। उद्यमियों के सामने यह भी कहा कि बिल संबंधी समस्या पर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समाधान निकाला जाएगा। बैठक में संकल्प गुप्ता, मनीष कटारिया, अजय जायसवाल, प्रशांत अग्रवाल, ज्ञानेश्वर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें