वाराणसी। कोरोना संकट के चलते मार्च-अप्रैल का बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली विभाग ने राहत दी है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता मनोज अग्रवाल ने बताया कि बिजली का बिल जमा करने की तारीख आगे बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है। उपभोक्ताओं से विलंब शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। साथ ही तारीख से पहले बिल जमा करने वालों को छूट भी मिलेगी।
उपभोक्ता अपने बिजली बिल की जानकारी एसएमएस से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को 5616195 पर मैसेज करना होगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल की जानकारी एसएमएस से मिल जाएगी। उपभोक्ता uppcl.org, ई-निवारण एप या किसी भी पेमेंट करने वाले एप से बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी जन सुविधा केंद्र या बिजली उपकेंद्र पर जाकर बिल जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।