बड़ागांव पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही दिलीप के परिजनों में कोहराम मच गया।
काशी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सोमवार की सुबह 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आदमपुर पुलिस सीमा विवाद में घंटों उलझी रहीं। बाद में आदमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।वहीं, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। संभवत: लू लगने से मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है।