कई परिवार इस अनहोनी दुर्घटना से बर्बाद हो जा रहा है। आज भी फर्म द्वारा ना तो खम्भों पर चढ़ने के लिए हैंड ग्लव्स,रस्सा,जूते आदि सुरक्षा के उपकरण संविदा कर्मियों को उपलब्ध कराया जा रहा है एवं दुर्घटना के स्थित में ना ही समुचित इलाज कराया जाता है।
सत्याग्रह के अगली कड़ी में नौ मार्च को प्रबंध निदेशक, कार्यालय, पर विशाल धरना प्रदर्शन सत्याग्रह किया जाएगा। जिसमें पूर्वांचल के 22 जिलों से विद्युत कर्मचारी शमिल होंगें। सत्याग्रह में प्रवीण कुमार सिंह, दिलीप कुमार पाण्डेय, राहुल कुमार, विजय नारायण हिटलर, राजकुमार यादव, संदीप कुमार, उदयभान दूबे, श्रीनिवास यादव, मदन जी, अशोक कुमार यादव, संतोष कुमार सिंह, रंजीत पटेल, शशिभूषण सिंह, अरविन्द कुमार यादव, महेन्द्र कुमार सिंह, संजय सिंह, घनश्याम जी, धनंजय सिंह, प्रशान्त सिंह, कांता लाल, आदि शामिल रहे।