फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव : कौएद

Wed, 20 Jul 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अफजाल अंसारी
विज्ञापन
कौमी एकता दल के नेता अफजाल अंसारी ने कहा कि यूपी विस चुनाव में उनकी पार्टी पूरी ताकत के साथ उतरेगी। कहा कि समान विचारधारा वाले दलों को एक मंच पर लाने का प्रयास होगा। उन्होंने सपा, बसपा और भाजपा को छोड़ किसी भी दल से गठबंधन की बात कही।
विज्ञापन


मंगलवार को पराड़कर स्मृति भवन में कौएद के सम्मेलन में अफजाल ने कहा कि विस चुनाव में पृथक पूर्वांचल राज्य कौएद का मुख्य चुनावी एजेंडा होगा। जिस दिन पूर्वांचल अलग राज्य बनेगा, यहां विकास की गंगा बहने लगेगी। उन्होंने कहा कि यूपी विस चुनाव में कौएद की भूमिका वोट कटवा की नहीं होगी। हम एक ऐसा मोर्चा बनाने जा रहे हैं जिसमें जदूय, एमआईएम जैसे दल शामिल होंगे।

कहा कि यूपी चुनाव में हम सपा से अपने अपमान का बदला लेंगे। सम्मेलन में वरिष्ठ नेता अतहर जमाल लारी ने भी अपने विचार रखे। कहा कि कौएद के महागठबंधन का खुलासा अगले महीने होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें