फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपाध्यक्ष के चारों पदों पर पूर्ववत होंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन कार्यकारिणी द्वारा समाप्त किए गए उपाध्यक्ष के चारों पदों पर चुनाव पूर्ववत होंगे। साथ ही तोड़ी गई सीढ़ी भी बनवाई जाएगी। उक्त जानकारी एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने दी। इसी आश्वासन के बाद अनशरनत पूर्व महामंत्री अवधेश सिंह ने शुक्रवार को धरना समाप्त कर दिया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शिवानंद पांडेय ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। चेयरमैन ने अवैधानिक तरीके से किये जा रहे कार्यों पर अफसोस जताया, कहा कि यह सब बंद होना चाहिए।
विज्ञापन

चुनाव की तिथि 23 दिसंबर को मतदान और 24 दिसंबर को मतगणना घोषित हो जाने से एल्डर्स कमेटी अस्तित्व में आ गई है और चुनाव का रास्ता भी साफ हो गया। अनशन स्थल पर अंशुमान दुबे, बृजेश मिश्र, कुलदीप पांडेय, अंजनी श्रीवास्तव, देवेंद्र परमार, विवेक पांडेय, सूर्यभान सिंह, विकास श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई
बनारस बार एसोसिएशन के भवन में अधिवक्ता दिवस पर शुक्रवार को भारत रत्न व पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, शम्भू शरण चौरसिया, महेंद्र सिंह, शिवानंद सिंह, दिवाकर दूबे, प्रमोद श्रीवास्तव, अनिल पाठक,अशोक तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें