उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव आगामी 14 नवंबर को होगा। चुनाव अधिकारी शमशुल आरफीन ने जानकारी ने दी की इसमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। बताया कि उम्मीदवार वरुणा बृज स्थित संगठन के भवन में 12 नवंबर को 11 से चार बजे तक नामांकन कर सकते हैं। 13 को नाम वापसी होगी। ब्यूरो