फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में शुरू ही नहीं हुआ अभियान

Wed, 28 Sep 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी भले ही मतदाता पुनरीक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने का दावा कर रहे हों लेकिन बीएलओ अभियान को पलीता लगाने में जुटे हैं। पिछले दस दिनों से मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है कि लेकिन बीएलओ अब भी घर-घर नहीं पहुंच रहे हैं। विशेष अभियान वाले दिनों को छोड़ दें तो शहरी क्षेत्रों में अभियान की शुरुआत ही नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

 
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन के लिए 15 सितंबर से 31 अक्तूबर तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पांच दिन जिले के सभी बूथों पर विशेष अभियान के तहत कैंप लगाया जाना है। बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ेंगे।

चेतगंज, जगतगंज, मलदहिया, सिगरा, वरुणापार के इलाके में अब तक बीएलओ लोगों के घर नहीं पहुंचे हैं। लोगों का कहना है कि वह खुद बीएलओ से संपर्क कर रहे हैं लेकिन कोई उनके घर नहीं पहुंच रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि शहर के कुछ हिस्सों में अभी बीएलओ नहीं पहुंच पाए हैं। अभियान पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही बीएलओ इन क्षेत्रों में भी घर-घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें