फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलनीनो हुआ सक्रिय: मार्च में ही 40 डिग्री पार होगा तापमान, तपेगी काशी; कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और साफ मौसम रहेगा

Sun, 08 Mar 2026 12:50 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

El Nino: मार्च की शुरुआत से ही वाराणसी में उमस और तपन शुरू हो गई है। सड़कों पर धूप से बचने का जुगाड़ खाेजा जा रहा है। वहीं, माैसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि इस महीने ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो सकता है। 
विज्ञापन
वाराणसी में पड़ेगी भयानक गर्मी। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल मार्च से ही गर्मी बढ़ जाएगी। इस महीने ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो सकता है। गर्मी और सूरज की किरणों की तपिश तेजी से असहनीय हो सकती है। 

विज्ञापन


बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक ने पारा बढ़ने के पीछे तीन बड़ी वजहें बताई हैं... कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, अलनीनो का सक्रिय होना और अगले कई दिनों तक मौसम बिल्कुल साफ रहना, जिससे सूरज की किरणें धरती पर बिना किसी रुकावट के पहुंचेगी और गर्मी तेज होगी। 25 मार्च या इसके आसपास तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। इसके बाद अलनीनो इस बार के मानसून को भी प्रभावित कर सकता है।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, प्रशांत महासागर में अभी तक अलनीनो न्यूट्रल स्थिति और लानीना कमजोर थी। लेकिन अलनीनो का प्रभाव बढ़ेगा। प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा की गति धीमी होगी। दूसरा, मौसम साफ रहने से सूरज की किरणों का ताप काफी बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन


शनिवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में 11 किमी प्रति घंटे की गति से हवा भी चली। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

अलनीनो हुआ सक्रिय, मार्च में 40 डिग्री पार होगा पारा
इस साल मार्च से ही गर्मी बढ़ जाएगी। इस महीने ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो सकता है। गर्मी और सूरज की किरणों की तपिश तेजी से असहनीय हो सकती है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक ने पारा बढ़ने के पीछे तीन बड़ी वजहें बताई हैं... कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, अलनीनो का सक्रिय होना और अगले कई दिनों तक मौसम बिल्कुल साफ रहना, जिससे सूरज की किरणें धरती पर बिना किसी रुकावट के पहुंचेगी और गर्मी तेज होगी। 25 मार्च या इसके आसपास तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। इसके बाद अलनीनो इस बार के मानसून को भी प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन

आगामी 7 दिन साफ मौसम भी बढ़ाएगा गर्मी
मार्च में औसत बारिश 6.8 मिलीमीटर रही है, जबकि इस बार अभी तक कोई बारिश नहीं हुई है। आगामी पूर्वानुमानों में भी बारिश की उम्मीद नहीं जताई गई है। अगले सात दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे सूरज की तपिश बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें