फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम बनकर एकलाख ने नाबालिग लड़की से बनाए रिश्ते, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2020 05:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक नाबालिग लड़की से प्रेम-संबंध बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़के ने अपना धर्म छिपाकर पीड़िता को फंसाया था और उससे प्रेम-संबंध बनाए थे।

विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को एक युवक ने अपना धर्म छिपा कर प्रेम संबंध में फंसा लिया और तीन माह तक उसके साथ गलत संबंध बनाया। मामले की जानकारी जब लड़की के परिजनों को हुई तो बीते 17 जुलाई को रौनापार थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।


पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को लड़की की मां ने थाने में तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि सतना गांव निवासी विक्रम सिंह पटेल पुत्र विरेंद्र पटेल उसकी नाबालिग पुत्री के साथ तीन माह से अधिक समय से गलत संबंध बनाया हुआ है। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी युवक की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की की मां द्वारा बताए गए नाम और पते की तहकीकात करने पर उस नाम व पते का कोई युवक नहीं मिला। जिस पर पुलिस प्रकरण को गलत भी मानने लगी थी लेकिन छानबीन का क्रम जारी था। इस बीच पुलिस को पता चला कि लड़की के साथ संबंध बनाने वाले युवक का नाम एकलाख पुत्र इकबाल निवासी जमसर थाना कोतवाली जीयनपुर है।

उसने धर्म छिपा कर लड़की को विक्रम सिंह पटेल अपना नाम बताया था। दुष्कर्म के आरोपी की पहचान होने पर पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें