पर्यटन कारोबार से संबंधित टी-20 क्रिकेट लीग हरहुआ के विवेक सिंह स्टेडियम में मंगलवार से खेली जाएगी। इसमें पर्यटन कारोबार से संबंधित आठ टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होगा। पहले दिन मंगलवार को क्वालिफायर मुकाबले होंगे। दूसरे दिन बुधवार को सेमीफाइनल और फाइनल होगा। टूरिज्म गिल्ड के सचिव और आयोजन समिति के सदस्य सौरभ पांडेय ने बताया कि यह एक अनोखा आयोजन है। इसमे पर्यटन उद्योग से जुड़े वाराणसी के सभी प्रमुख होटेलियर्स, टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट, टूरिस्ट गाइड और उनके स्टाफ खेलेंगे। सोमवार को इसका पोस्टर जारी किया गया। मौके पर टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष सुभाष कपूर, प्रदीप राय, प्रमोद सिंह, माजिद खान, अनिल त्रिपाठी मौजूद रहे।