सूचना मिलते ही मौके पर वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद, वन्य जीव रक्षक नीटू शर्मा,वन दारोगा राणा प्रताप सिंह, पप्पू इत्यादि की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और मुक्खा फाल के दह में सुरक्षित छोड़ दिया।
वन्य जीव रक्षक नीटू शर्मा ने बताया कि बर कन्हरा गांव में ठाकुर प्रसाद बैसवार के सरसों के खेत से पकड़ा गया मगरमच्छ नर है, जिसकी लंबाई करीब आठ फीट है। वन रेंज कार्यालय लाकर आवश्यक लिखा पढ़ी करते हुए मगरमच्छ को मुक्खा फाल के दह में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।