कोरोना से बचाव के लिए प्रभावी इक्कीस दिनों के लॉक डाउन के दौरान वाराणसी जनपद की सीमा पर ड्यूटी के दौरान गायब रहने पर आठ अभियंताओं को अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने निलंबित करने के लिए प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है।
इसमें वीडीए के सहायक अभियंता एसएन अंसारी, अवर अभियंता रामचंद्र यादव, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सुनील कुमार, अवर अभियंता विनोद कुमार सिंह, प्रताप नारायण सिंह व अजीत सिंह सहित ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अवर अभियंता हरेंद्र सिंह, विनोद पांडेय व राजेंद्र पांडेय, सिंचाई विभाग मूसाखंड के सहायक अभियंता अवनीश कुमार शामिल हैं। संबंधित विभागों ने भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।