उनके साथ एडीएम वागीश कुमार शुक्ला और एसडीएम रॉबर्ट्सगंज अश्वनी कुमार भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद का पर्व त्याग, समर्पण और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने जनपदवासियों से प्रेम, सौहार्द एवं शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी लोगों को आपसी सहयोग एवं सद्भाव बनाए रखना चाहिए। अधिकारियों ने ईदगाह परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा लोगों से संवाद स्थापित कर अमन-चैन और भाईचारे की परंपरा को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।
पर्व को लेकर लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। ईदगाह में नमाज एवं व्यवस्थाओं को सफल बनाने में सदर मुश्ताक अहमद, लल्लू भाई सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।