त्योहार से पहले ये हकदारों तक पहुंचे पैसा
इमानिया काॅलेज मुकिमगंज में इमाम ए जुमा ज़फर हुसैनी साहब के ज़ेरे इंतेज़ाम नमाज़ ओ मजलिस हुई। मजलिस को मौलाना अकील हुसैनी ने खिताब किया। यहां पर शहर के कोने-कोने से लोग आए थे। हाजी फरमान हैदर ने कहा कि इस वर्ष फितरे की रकम 120 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है।
अपील की है कि त्योहार से पहले ये पैसा हक़दारों तक पहुंचाया जाए। इससे हर कोई अपनी ईद अच्छे से मना पाए। प्रशासन से अपील है कि साफ सफाई और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था कराए।
ईद की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खेत वाली मस्जिद में इफ्तार
काशी विद्यापीठ स्थित खेत वाली मस्जिद में 28वें रमजान शनिवार को इफ्तार का आयोजन किया गया। तयशुदा समय पर अजान होते ही लोगों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। इसके बाद कई व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, खुशहाली और भाईचारगी की दुआ मांगी। आयोजक सैय्यद इमरान हसन, अजीज अहमद बाबू नेता, रियाज अहमद, असलम अलमारी, बबलू मौजूद रहे।