फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2025: वाराणसी के जेल में ईद-नवरात्र..., पढ़ी गई नमाज, आदिशक्ति का पूजन; बंदियों ने एक-दूसरे को लगाया गले

Mon, 31 Mar 2025 08:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के जिला कारागार में गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज पढ़ी तो वहीं, हिन्दुओं ने मां दुर्गा की आराधना की। जेल प्रशासन की तरफ से सारी सुविधाएं कराई गई थीं।
विज्ञापन
जिला कारागार में ईद की नमाज पढ़ते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुर स्थित केंद्रीय कारागार में सोमवार को ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पाक रमजान का महीना खत्म होने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने कारागार परिसर के इग्नू हाल में ईद की नमाज पढ़ी। ईद की नमाज पढ़ाने के लिए बाहर से काजी साहब को बुलाया गया था।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे पूरे जमात को खुतबा व ईद की नमाज पढ़ाई गई। नमाज समाप्त होने के बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिल कर ईद की बधाई दी।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने कारागार में निरूद्ध सभी बंदियों को ईद और नवरात्रि की शुभकानाएं दी। कारागार में ईद के मद्देनजर सभी बंदियों को विशेष भोजन के साथ सेवई बनवाकर खिलाया गया। कारागार में निरूद्ध मुस्लिमों एवं हिन्दुओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद व नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। 

इस बार चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मां आदि शक्ति स्वरूपा की प्रतिमा विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र द्वारा स्थापित किया गया। विसर्जन रामनवमी के बाद किया जाएगा। नवरात्रि के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा की गई थी।
विज्ञापन


कारागार के अधिकारी/कर्मचारी गणों के साथ-साथ कारागार में निरूद्ध बंदियों ने पूरे विधि-विधान से मां की आराधन की। इस अवसर पर कारापाल अखिलेश कुमार, उप कारापाल अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, तथा केंद्रीय कारागार वाराणसी में प्रशिक्षण प्राप्त करने आए उप कारापालों एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें