मायूस लौटे पर्यटक, नहीं कर सके नौका विहार
महाकुंभ के बाद काशी लौट रहे पर्यटक सोमवार को नौका विहार नहीं कर सके। जनकपुर नेपाल से आए अरविंद ने बताया कि वे कुंभ से स्नान कर काशी लौटे तो नौका विहार करना चाहते थे। सुबह नौ बजे घाट पर पहुंचे लेकिन नौका संचालन बंद होने की वजह से उन्हें लौटना पड़ा।
परिश्च बंगा की ज्योत्सना बंदोपाध्याय ने बताया कि यहां का सुबहे बनारस सुना था, पहले से ऑनलाइन नाव भी बुक था लेकिन नाव संचालक ने नाव में घुमाने से इनकार कर दिया। प्रतिदिन डेढ़ लाख से पर्यटक नावों में सवार होकर गंगा आरती और घाटों का दीदार करते हैं।