फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहियों पर गांव गांव पहुंचेगी लाइब्रेरी, सुनाएगी कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूल के बच्चों में पढ़ने की प्रवृत्ति बढ़ाने के लिए नई पहल की गई है। बुधवार को रूम टू रीड संस्था की ओर से सचल लाइब्रेरी व कहानी सुनाने वाली वैन की शुरुआत की गई। पुलिस लाइन स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बीएसए राकेश सिंह ने इस को रवाना किया। उन्होंने बताया कि कोरोना की वजह से बच्चे पूरा वक्त घर में हैं। ऐसे में उनके मनोरंजन के साथ-साथ उनमें पढ़ने की प्रवृत्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से सचल लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है, जो उन तक पहुंचकर कहानी तो सुनाएगी ही साथ ही बच्चे वैन में बनी लाइब्रेरी से अपने पसंद की किताब पढ़ सकते हैं। यह सचल लाइब्रेरी जिले के 8 ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जाकर बच्चों को कहानी सुनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें