फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान, बनेगी लीगल सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े शिक्षकों को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार नहीं दौड़ना पड़ेगा। क्योंकि महानिदेशक ने इसके लिए लीगल सेल का गठन करने का आदेश दिया है। इस लीगल सेल के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त होंगे। महानिदेशक ने आदेश में कहा है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी से दंडित शिक्षक अपील लेकर पहुंचते हैं और सुनवाई न होने से शिक्षक निराश होकर लौट जाते हैं। इस स्थिति की वजह से विभाग में भी कई मामले लंबित हैं। इससे पहले भी महानिदेशक ने परिषद में लीगल सेल के गठन का सुझाव दिया था, लेकिन इस मामले में अभी तक अमल नहीं हो सका है। लीगल सेल में एक नोडल अधिकारी नियुक्त होने के साथ इसका सहयोग करने के लिए दो अन्य अधिकारियों को इससे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं के लिए लांच किया गया था मानव संपदा
शिक्षक अपनी छुट्टी को लेकर परेशान न हो, उन्हें प्रधानाध्यापक, खंड शिक्षा अधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास अपनी छुट्टी मंजूर कराने की पैरवी न करनी पड़े, इसके लिए मानव संपदा पोर्टल लांच किया गया था। ताकि शिक्षकों के ऑनलाइन अवकाश को तय समय में मंजूरी नहीं देने पर अधिकारियों एवं प्रधानाध्यापक जिम्मेदार माने जाएंगे। पोर्टल के उपयोग करने के लिए शिक्षकों एवं अधिकारियों को प्रेरित किया गया। बीएसए, बीईओ से शिक्षकों की समस्याओं पर लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया। लेकिन अभी भी इसमें कुछ समस्याएं शिक्षकों के बीच आती रहती है। जिसका जल्दी निस्तारण नहीं हो पाता। बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से कोशिश होती है, शिक्षकों की जो भी समस्याएं है, वो जल्द से जल्द निस्तारित कर दी जाएं। कुछ एक समस्याओं को लेकर दिक्कत आती हैं, इसे जल्द ही सुधार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें