फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित तिथियां भेजीं शासन को, परीक्षा पर शासनादेश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षाओं को कराना फिलहाल आसान नजर नहीं आ रहा है। शासन केनिर्देश पर विश्वविद्यालयों ने परीक्षा की प्रस्तावित तिथियां शासन को भेज दी हैं और शासन के दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शासन और यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा की तिथियां शासन को भेज दी हैं। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने जहां सितंबर में परीक्षा प्रस्तावित की है वहीं काशी विद्यापीठ ने अक्तूबर में माह में तिथियां प्रस्तावित की हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए विश्वविद्यालय केशैक्षिक संगठनों ने परीक्षा की तिथियों पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के देश भर में संबद्ध महाविद्यालय हैं और काशी विद्यापीठ से पांच जिलों में संबद्ध महाविद्यालय हैं। अधिकांश जिलों में महाविद्यालयों को भी अस्थायी कोविड सेंटर या अस्थायी जेल केरूप में तब्दील किया गया है। वहीं हर जगह कंटेनमेंट जोन और कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसी हालत में परीक्षा की प्रस्तावित तिथियों पर परीक्षा कराना मुश्किल ही नजर आ रहा है। वहीं छात्र संगठनों ने भी शासन और विश्वविद्यालय प्रशासन से अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा कराए जाने का विरोध दर्ज कराया है। उनका कहना है कि शासन और विश्वविद्यालय प्रशासन अगर हर छात्र के सुरक्षा की जिम्मेदारी लेता है तभी परीक्षा कराई जाए। इसकेसाथ ही उन्होंने हर छात्र केलिए 50-50 लाख रुपये बीमा कराने की भी मांग की है। बीएड प्रवेश परीक्षा में होगी शासन और विश्वविद्यालय की परीक्षा बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा नौ अगस्त को घोषित हो गई है और प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।
कोरोना संक्रमण के बीच आयोजित प्रवेश परीक्षा में शासन और विश्वविद्यालय प्रशासन की कड़ी परीक्षा होगी। काशी विद्यापीठ को बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए नोडल केंद्र बनाया गया है। शासन की ओर से जारी दिशा निर्देश में केंद्रों पर सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। मास्क लगाकर आने वालों को ही प्रवेश देने की बात कही गई है। शासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों को बढ़ाने की बात कही है। जरूरत के अनुसार हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें