वाराणसी। वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट की ओर से आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम के पहले दिन वक्ताओं ने ऑनलाइन शिक्षा पर चर्चा की। मुख्य वक्ता इग्नू नई दिल्ली की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. निशा सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से शिक्षण गतिविधियों पर विराम लग गया है। ऐसे में ऑनलाइन शिक्षा को नई राह के रूप में देखा जा सकता है।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलका सिंह ने इस तरह के कार्यक्रमों को समय की मांग बताया। प्रबंधक एसएन दुबे ने कहा कि वर्तमान के कठिन दौर में आईसीटी की भूमिका बढ़ गई है ऐसे में सभी को इस बारे में जानकारी बहुत जरूरी है। गढ़वाल यूनिवर्सिटी से डॉ. अजय सेमालती ने फिजिकल कक्षा और शिक्षण पद्धति को ऑनलाइन व शिक्षण में गूगल की सेवाओं से बदलने की बारीकियों को बताया। इस दौरान डॉ. मनीषा मिश्रा, जयसिंह, डॉ. राजेश चौरसिया, डॉ. जितेंद्र पांडे, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. वेद मणि आदि मौजूद रहे।