बीएचयू की पीएचडी बुलेटिन तैयार, सप्ताह भर बाद शुरू होगा प्रवेश
बीएचयू में पीएचडी एडमिशन की प्रक्रिया दीक्षांत समारोह के खत्म होने के एक से दो दिन के अंदर शुरू हो जाएगी। डेटा को पोर्टल पर लाइव कर दिया जाएगा। एप्लीकेशन खुल जाएगा और डिटेल भरते ही स्कोर अपने आप दिखने लगेगा। परीक्षा नियंता कार्यालय ने पूरा प्रॉस्पेक्टस तैयार कर लिया है।
उधर, यूजीसी की ओर से नेट-जेआरएफ का फॉर्म भरने की तारीख एक दिन बढ़ा दी गई है। 19 जनवरी तक परीक्षा होगी। ऐसे में जो नये अभ्यर्थी होंगे, वे भी इसी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने की मांग करेंगे। बीएचयू बिना देरी किए अब 17 दिसंबर के आसपास पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करा सकता है।
छात्रों की मांग थी कि जितने भी अभ्यर्थी अर्हता पूरी कर रहे हैं, उन सभी को पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में मौका मिलना चाहिए। इसी को लेकर बीएचयू और छात्रों में ठनी थी। फिलहाल, छात्रों का कहना है कि इस मसले को सुलझा लिया गया है। अब बीएचयू बुलेटिन जारी करेगा तभी स्पष्ट हो पाएगा।