फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा मिशन को लेकर एक्शन मोड में बेसिक शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लॉकडाउन के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग पूर्व में लागू किए गए मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को हासिल करने की मुश्किलों को अनलॉक करने में जुटा है। बेसिक शिक्षकों को लॉकडाउन के दौरान गूगल मीट, वेब लिंक, पीडीएफ फाइलों की मदद से प्रशिक्षित कर उनका फीडबैक लिया जा रहा है। पिछले दो माह से विभाग शिक्षकों को अपडेट करने में लगा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान विभाग ने मिशन प्रेरणा के अंतर्गत प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका एवं प्रेरणा लक्ष्य के साथ आधारशिला, ध्यानाकर्षण एवं शिक्षण संग्रह जैसे मॉड्यूलों के अध्ययन पर जोर दिया है। इन मॉड्यूलों के अध्ययन के बाद शिक्षकों का फीडबैक लेने के लिए विभाग की टीम ने इन पर आधारित प्रश्नोत्तरी जारी कर उनके जवाब मांगे थे। शिक्षकों द्वारा दिए गए उत्तरों को रिकॉर्ड किया गया। अब शिक्षकों को संकुलवार मिशन प्रेरणा के बारे में अवगत कराया जा रहा है। इसके लिए एसआरजी, केआरपी, एसआरपी की टीमें गूगल मीट के द्वारा शिक्षकों के साथ ऑनलाइन बैठक कर रही हैं।
गठित की जा चुकी है प्रेरणा टास्कफोर्स
परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता व बच्चों के लिए लर्निंग आउटकम को सुनिश्चित करने के लिए शासन में राज्य, मंडल एवं जिला स्तर पर मिशन प्रेरणा के लिए पहले ही तीन स्तरीय टास्क फोर्स का गठन कर दिया है। तीनों स्तरों पर राज्य, मंडल एवं जिले के आला प्रशासनिक अफसर को कमान सौंपी गई है। राज्य में मुख्य सचिव एवं मंडल में मंडलायुक्त को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

विभाग परिषदीय विद्यालयों के शिक्षण स्तर में सुधार के लिए नए मॉड्यूल तैयार कर रहा है। जिससे बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके। - राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें